अपराध
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी सहित चार की मौत
जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी तृषा सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी थी।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर आज गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया। घटना सोनारी मरीन ड्राइव में तड़के करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में मंत्री की बेटी तृषा सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सभी मृतक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। कार को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय महागामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। यह हादसा सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।