Defence
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने CRPF नाके को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। बाइक पर सवार होकर आए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले के दौरान CRPF जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।