🔥 TRENDING Delhi Police Detain Abhijeet Dipke and... पटेल समाज के बेटे का हुआ चयन। CJI decries shift of protest venue, wa... जय मां काली: अरिया के काली मंदिर में प... Patna Court Frames Charges Against 30... Former Katihar Clerk Sentenced to 3 Ye...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोरियों को कुचला, मौके पर मौत
Local

जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोरियों को कुचला, मौके पर मौत

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 13 Oct 2026, 07:38 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोरियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक किशोरियों ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। उसी समय धरसंडा मोड़ के समीप नवादा की ओर से सिकंदरा जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुटी, आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
📲Get App