🔥 TRENDING Tripura High Court Halts Human Rights... Agartala Hosts AI Training to Boost Wo... Tripura authorities uncover 19 illegal... Himachal Pradesh Joins Six States to S... India's Rooftop Solar Rollout Reaches... Bengaluru Police Seize ₹5 Crore in Fak...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जाम से धीमी हुई रफ्तार पिकअप वान से चोरों ने उड़ाए टेलीकॉम के समान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 03:06 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दरभंगा जिल का लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वो आई पी रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास जाम का फायदा उठा कर चोरों ने चलती पिकअप वान से एयरटेल कंपनी के वाई फाई और टेलीकॉम उपकरण चोरी कर लिया एक चोर गिरफ्तार

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जाम में धीमी हुई पिकअप, चोरों ने उड़ाए टेलीकॉम उपकरण,एक आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, चाकू व नशीला पदार्थ बरामद

दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास जाम का फायदा उठाकर चोरों ने चलती पिकअप वैन से एयरटेलकंपनी के वाई-फाई और टेलीकॉम उपकरण चोरी कर लिए। चालक व स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।

पिकअप चालक रामबहादुर कुमार के अनुसार, वाहन के धीमा होते ही कुछ युवक पीछे चढ़कर कार्टन नीचे फेंकने लगे। सूचना मिलने पर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक तार का बंडल और वाई-फाई उपकरण के दो कार्टन गायब हो चुके थे। स्थानीय लोगों और डिलीवरी टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।
2,रामबहादुर कुमार, पिकअप के चलक
3, सुंदर यादव ,लहरिया सराय थाना पलिसकर्मी
📲Get App