🔥 ट्रेंडिंग भगवानपुर हाट में केदारनाथ पंडाल का उद्... नवरात्र के सप्तमी दिवस पर मां वन देवी... सासाराम लखनुसराय में माचिस की तीलियों... प्रतिभा यादव ने बागनगर, ककोड़ा (अररिया... परौना, भटगाई और चंचलिया के माँ दुर्गा... 'ਜੈ ਮਾਤਾ ਦੀ...; ਪੰਜਾਬੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇੱਛਾ...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

जिलाधिकारी विजय कुमार मीणा ने जरती माई मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर पूजा-अर्चना की

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 अक्टू. 2026, 06:25 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीवान के जिलाधिकारी ने महाराजगंज अनुमंडल के इंदौली गांव स्थित प्रसिद्ध जरती माई मंदिर में अष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीवान के जिलाधिकारी विजय कुमार मीणा ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार को महाराजगंज अनुमंडल के इंदौली गांव स्थित प्रसिद्ध जरती माई मंदिर का दौरा किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान महाराजगंज एसडीएम अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, सीओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ बिंदु कुमार और ईओ सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूजा के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा मंदिर समिति द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।
📲Get App