🔥 TRENDING शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लिए जा... ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰ, ਵਿਦੇਸ਼... Gunfire at Coal Company Gate in Hazari... Cyclone Akvan Braces Odisha, Jharkhand... ASTS Shares Surge Overnight Amid New E... FCNR Deposits Boost Indian Banking Sto...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी समीर ने स्वयं भरा फार्म-8, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण के लिए किया आवेदन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 01:09 PM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र

उरई (जालौन)। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जालौन के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने लखनऊ से जनपद जालौन में अपना मतदाता पंजीकरण स्थानांतरित कराने के लिए स्वयं फार्म-8 भरकर आवेदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में सामान्य रूप से निवास कर रहे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पात्र नागरिकों से अपील की कि वे भी नियमानुसार अपना मतदाता पंजीकरण वर्तमान निवास क्षेत्र में स्थानांतरित कराएं। उन्होंने इस पहल के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक का सही पते पर पंजीकरण होना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
📲Get App