स्थानीय
जिलाधिकारी ने स्वयं पोर्टल पर दर्ज किया परिवार का विवरण, कानपुरवासियों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
यहाँ देखें:
📘 Facebook
सटीक जनगणना से तय होगी विकास की दिशा, जिलाधिकारी बोले— हर नागरिक की भागीदारी है जरूरी
कानपुर नगर। जनगणना-2027 के अंतर्गत डिजिटल स्वगणना अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी कानपुर नगर ने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया। उन्होंने बताया कि स्वगणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया बेहद सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक है, जिसे घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने समस्त कानपुर वासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कानपुर नगर को स्वगणना के मामले में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि ऑनलाइन विवरण सबमिट करने के बाद प्राप्त होने वाली स्वगणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। जब प्रगणक घर पर पहुंचे, तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराएं, जिससे आगे की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और संसाधनों के बेहतर नियोजन का आधार बनेगी। इसलिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।