🔥 ट्रेंडिंग हुज़राबाद में पेंशन मुद्दे पर कौशिक रे... करिमनगर में नमस्ते तेलंगाना ऑटो शो में... देवगाव रंगारी ग्रामीण अस्पताल में मध्य... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा: स... बेतुल के ताप्ती कंज़र्वेशन रिज़र्व में... राजस्थान में प्रतापगढ़ के नशा तस्कर शो...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

जिलाधिकारी ने किया गोरखनाथ धाम के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 21 नव. 2026, 10:58 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी ने किया गोरखनाथ धाम के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है सौंदर्यीकरण के तहत निर्माण का कार्य

कटिहार,21 नवंबर 2026

आज दिनांक 21.11.2026 को जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोरखनाथ धाम में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में चल रहे मुख्य प्रवेश द्वार, परिक्रमा पथ, श्रद्धालुओं के लिए शेड, पेयजल, शौचालय, लाइटिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:
1. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:
जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी के अभियंता एवं संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ किए जाएं। सामग्री की जांच के बाद ही कार्य कराया जाए।

2. समय पर कार्य पूरा करें:
सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर हर हाल में पूरा किया जाए ताकि आने वाले मकर संक्रांति एवं महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

3. श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि:
मंदिर परिसर में दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए रैंप, बैठने की व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

4. पर्यावरण एवं सौंदर्य:
परिसर में पौधारोपण, फूलों की क्यारियां एवं आकर्षक लाइटिंग लगाने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखनाथ धाम कटिहार की आस्था एवं सांस्कृतिक पहचान है। इसके सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ नेहा कुमारी ,अपर समाहर्ता कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, बारसोई,विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण, विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता गण, मंदिर समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
📲Get App