🔥 TRENDING 35-year-old jumps into Bamara River wh... बारिश से फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजे... बारिश के कारण मकान ढहा, लाखों का नुकसा... ECI’s Unanimous Clarification on SIR C... Opposition to Convene Meeting on Sep 3... Odisha Experts Urge Couples to Check S...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली माधौगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Sep 2026, 06:24 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

माधौगढ़, जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📲Get App