🔥 TRENDING દાહોદ શહેર માં અનિયમિત પાણી આપવા બાબતે... રાષ્ટ્રીય એકતા દિવસ પરેડ 2026; ગિફ્ટ સ... Tripura Opposition Leader Jitendra Cha... IMD forecasts heavy rain in Nagaland,... Himachal Pradesh job seekers press cab... Himachal Pradesh High Court asks for c...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया संयुक्त निरीक्षण
Local

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया संयुक्त निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Oct 2026, 02:22 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उरई, जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा वहां तैनात पुलिस गार्द का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा सुरक्षा प्रबंधों के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना रहा।
📲Get App