🔥 TRENDING Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu... Keenan-Reuben Murder: Court Cuts Convi... Keenan-Reuben murder shocks village, p...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने एटा में स्वच्छता अभियान चलाया, झाड़ू से खुद सफाई की शुरुआत

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Nov 2026, 01:55 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला अधिकारी ने एटा में महाराणा प्रताप चौक से पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम तक स्वच्छता अभियान स्वयं संचालित किया और कूड़े‑फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

एटा में जिलाधिकारी ने खुद लगाई झाड़ू, चलाया वृहद सफाई अभियान

महाराणा प्रताप चौक से स्टेडियम तक चला स्वच्छता अभियान, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश

एटा। जनपद को स्वच्छ एवं संक्रामक रोगों से सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली रविवार सुबह 7 बजे खुद सफाई अभियान में उतर पड़े। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा और पॉलीथिन एकत्र की तथा अधिकारियों एवं आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके बाद जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने शहर में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित सफाई और कूड़े का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने खुले में कूड़ा फेंकने और बार-बार गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार जुर्माना लगाने को कहा। महाराणा प्रताप चौक पर इंटरलॉकिंग, पार्क विकसित करने और वृक्षारोपण कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 15 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। ऐसे में सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव लगातार कराया जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नगर पालिका अधिकारी पंकज गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखें तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एटा, स्वस्थ एटा बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन | NEED24 NEWS एटा
📲Get App