🔥 TRENDING Jharkhand Announces NEET PG 2026 Round... Williams Trading Downgrades BIRK Stock... Tennessee Driver Turns $3,200 School B... ED serves summons at Kerala Chief Mini... Sagar’s Shoulder-Borne Kali Mai Marks... Nine Goddess Figures Swing 60‑Foot Hig...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

✍️ Reporter: Harshit 🗓 17 Oct 2026, 01:36 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जलेसर सिकंदराराऊ रोड पर वनवारीपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भिन्तर, हसायन निवासी 28 वर्षीय नबी आलम की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को CHC जलेसर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

जलेसर-सिकंदराराऊ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वनवारीपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। दूरभाष के जरिए सूचना मिली थी कि जलेसर से सिकंदराराऊ रोड पर वनवारीपुर तिराहे के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जलेसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायल की पहचान नबी आलम उम्र करीब 28 वर्ष, पुत्र नबी रसूल, निवासी ग्राम भिन्तर, थाना हसायन, जनपद हाथरस के रूप में हुई। वह अपनी बजाज विक्रांत मोटरसाइकिल संख्या UP86 X-7002 से जलेसर की तरफ से अपने गांव भिन्तर, सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पटना से आगे वनवारीपुर तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नबी आलम की मौत की सूचना के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक जलेसर के अनुसार घटनास्थल पर शांति व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
📲Get App