स्थानीय
जालौन पुलिस कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, राष्ट्र की सुरक्षा और एकता बनाए रखने का दिया संदेश।
उरई, (जालौन)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जालौन पुलिस कार्यालय में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।