🔥 ट्रेंडिंग કાંકરેજ: શિહોરી ગ્રામ પંચાયત સામે ગોડા... उत्तarakhand के मुख्यमंत्री धामी ने मो... सीएम धामी ने हरिद्वार में उत्तराखण्ड क... सीजेपी और विपक्ष के विरोधी कार्यक्रम क... दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों ने पुलिस का... दिल्ली के बंगला साहिब में पुलिस के जूत...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जालौन पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 326 वाहनों की जांच; स्टंटबाजी पर 4 वाहन सीज

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 12 अक्टू. 2026, 12:30 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्टंटबाजी करते मिले 4 वाहन सीज, एसपी जालौन के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान

उरई, जालौन। जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जालौन पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग करते हुए कुल 326 वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, स्टंटबाजी करते हुए पाए जाने पर 4 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 7 वाहनों में ब्लैक फिल्म पाए जाने पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क पर स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें।
📲Get App