🔥 ट्रेंडिंग तीव्र चक्रवात मुरासु ने ओंगोल, आंध्र प... पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति सैंटियागो... थाना एट पुलिस ने लूट की घटना का किया ख... दीवाली के बाद मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी गुजरात सरकार देगी जीआरटीसी कर्मचारियों... पटाखों की आवाज़ से सुनने की शक्ति खतरे...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 145 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 21.75 लाख रुपये के मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 नव. 2026, 07:01 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

21.75 लाख के 145 गुमशुदा मोबाइल बरामद, अपनों के हाथों में मोबाइल लौटते ही खिल उठे चेहरे।

उरई, जालौन। जनपद जालौन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 145 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सभी 145 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा रहे हैं। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
📲Get App