🔥 TRENDING Severe Cyclonic Storm Murasu Hits Ongo... Paraguay’s Ex-President Santiago Pena... थाना एट पुलिस ने लूट की घटना का किया ख... MP to Brace for Chilly Nights After Di... Gujarat Govt. to Give GSRTC Staff Diwa... Firecracker Noise Threatens Hearing: I...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 145 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 21.75 लाख रुपये के मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 07:01 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

21.75 लाख के 145 गुमशुदा मोबाइल बरामद, अपनों के हाथों में मोबाइल लौटते ही खिल उठे चेहरे।

उरई, जालौन। जनपद जालौन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 145 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सभी 145 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा रहे हैं। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
📲Get App