अपराध
जालौन पुलिस का बड़ा अभियान: 23 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई।
एसपी सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, कालपी और कदौरा में सर्वाधिक पांच-पांच गिरफ्तारियाँ
जालौन। जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 23 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत थाना कालपी और कदौरा पुलिस ने पांच-पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना रेंढ़र, कोंच, कैलिया और एट पुलिस ने दो-दो अभियुक्तों को पकड़ा। इसके अलावा थाना डकोर, जालौन, कुठौन्द, सिरसाकलार और नदीगांव पुलिस ने एक-एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 23 वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।