🔥 TRENDING * 1. नशा केंद्र में मौत, 70 भागे 2. क... PM Modi Celebrates Haryana's 60th Diam... President Droupadi Murmu arrives in Ha... मध्यप्रदेश की धरती पर पहली बार होगा रा... Chhattisgarh’s Saur Sujala Yojana Slas... Hyderabad chase another Ranji Trophy w...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जालौन में यातायात माह का भव्य शुभारंभ, सड़क सुरक्षा के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 08:33 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ब्रेथ एनालाइजर और इंटरसेप्टर से होगी निगरानी, गोल्डन ऑवर में घायलों को मिलेगी त्वरित मदद

जालौन। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात माह का भव्य शुभारंभ किया गया। एक माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात माह का आयोजन मुख्य रूप से 4-E के सिद्धांतों पर किया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग (Engineering), इंफोर्समेंट (Enforcement), एजुकेशन (Education) और इमरजेंसी केयर (Emergency Care) को प्रमुखता दी गई है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने और ओवर-स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ब्रेथ एनालाइजर और इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से निगरानी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनसामान्य को जागरूक करने के लिए पैम्फलेट वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों और सड़क किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके और बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन ने यातायात माह के उद्देश्यों और सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य है कि यातायात माह केवल औपचारिक अभियान बनकर न रह जाए, बल्कि लोगों की आदतों में सड़क सुरक्षा को शामिल कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
📲Get App