🔥 ट्रेंडिंग भोपाल में थानाप्रभारी को आदिवासी अपमान... इंदौर विश्वविद्यालय देगा 2.30 लाख छात्... चेन्नई मेट्रो फेज-2 का पीएम मोदी और सी... आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल:... मथुरा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 23... Meta launches its most powerful AI mod...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन में एसपी सुरेश चन्द्र रावत का बड़ा एक्शन, थाना कैलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 अक्टू. 2026, 01:14 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना कैलिया की व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। जनपद जालौन में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत द्वारा थाना कैलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय की व्यवस्थाओं तथा अभिलेखों के रखरखाव सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, नियमानुसार उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखना है। इस प्रकार के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
📲Get App