🔥 ट्रेंडिंग सिनेमैटिक दिग्गज संजय गुप्ता का निधन,... डीएसपी की ‘येल्लम्मा’ टाइटल सॉन्ग में... उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में... छत्तीसगढ़ के प्रधानाचार्य को सजा के बा... ट्रैवल्स बस और ट्रक ड्राइवर के लिए शान... उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर दुर्घटना: राज...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन में एसपी का बड़ा फेरबदल, 19 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 31 अक्टू. 2026, 02:05 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नदीगांव, कैलिया, उरई, डकोर, कोंच, कालपी समेत कई थानों से पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर।

उरई, (जालौन)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 19 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक चेतराम बुन्देला को थाना नदीगांव और उपनिरीक्षक संतोष यादव को थाना कैलिया से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, कोतवाली उरई में तैनात मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह और प्रदीप सेंगर को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा थाना एट से मुख्य आरक्षी बडेलाल, थाना डकोर से आरक्षी धर्मपाल, थाना जालौन से मुख्य आरक्षी रवि सिंह, थाना गोहन से मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र शिवहरे, थाना कोंच से आरक्षी राहुल सिंह, थाना कालपी से आरक्षी आशीष कुमार, थाना कदौरा से आरक्षी मानस मिश्रा, थाना आटा से आरक्षी लक्ष्मण परिहार, थाना सिरसाकलार से आरक्षी अमित दुबे, थाना माधौगढ़ से आरक्षी मनीष कुमार शुक्ला और थाना रेंढर से आरक्षी ऋषि सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, थाना डकोर से चालक आरक्षी नन्द किशोर, थाना एट से चालक आरक्षी अजय कुमार पाल, थाना कदौरा से मुख्य आरक्षी चालक मुकेश पुरोहित और थाना रेंढर से आरक्षी अश्वनी कुमार का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
📲Get App