🔥 TRENDING Railways Minister Ashwini Vaishnaw say... Rain Alert Issued for Five Rajasthan D... Rajasthan CM Lays Foundation Stone for... Rain and thunderstorms expected in fiv... Hindu Utsav Samiti Defends Kareena Kap... మహిళలకు ఇచ్చిన హామీలు ఎప్పుడెప్పుడు నె...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 11:14 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उरई सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यप्रणाली और विभिन्न मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App