🔥 TRENDING હરીકૃષ્ણ મંદિરમાં રાજુભાઇ ભટ્ટ દ્વારા... Hollywood Week: Avengers: Endgame Enco... This Week’s Must‑Watch OTT Releases on... Mammootty’s ‘Veer Sangram (2026)’ Hind... Composer Ricky Kej Challenges Sargam V... The Times of India Releases Official T...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जालौन में 22 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Sep 2026, 05:18 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

22 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश

उरई। जिलाधिकारी जालौन के निर्देशानुसार जनपद जालौन में बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर स्थानीय आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए 22 सितंबर 2026, मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, जालौन स्थान उरई द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक अवकाश रहेगा। आदेश में संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं विद्यालयों को सूचना देने के निर्देश भी जारी किए हैं।
📲Get App