🔥 TRENDING Villagers Protest Bajrang Power Over A... *राजस्थान राज्य महिला नीति, 2021 एवं र... Rajasthan BJP urges acceptance of Panc... Udaipur Hits Record Low of 9.6°C Amid... SpiceJet Faces Crisis Amid Uncertain F... Kolathur MLA Passes Away, Bypoll Looms...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में 21 और 22 नवंबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 06:18 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चार दिनों तक चलेगा विशेष अभियान, जिलाधिकारी समीर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन (उरई), 20 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद जालौन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 21 एवं 22 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नामों की जांच करने तथा आवश्यक संशोधन कराने का अवसर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों माधौगढ़ (219), कालपी (220) एवं उरई (221-अजा) के सभी मतदेय स्थलों पर 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार), 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर रहेंगे बीएलओ विशेष अभियान दिवसों के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नामों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भी उपलब्ध रहेंगे। फॉर्म-6, 7 और 8 से कर सकेंगे आवेदन मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे। वहीं अपात्र, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में नाम, आयु, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
युवा मतदाताओं और महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष फोकस जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिलाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और स्थानीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से भी लिया जाएगा सहयोग अभियान को सफल बनाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों, पार्षदों, स्थानीय स्वयंसेवकों तथा सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। इनके माध्यम से लोगों को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जांचने और आवश्यक आवेदन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन 1950 जिले के सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगी। यहां मतदाताओं को आवेदन पत्र प्राप्त करने, उन्हें भरने और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष अभियान दिवसों के दौरान मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे, जिससे अभियान की व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यक होने पर आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है।
संदेश: कोई पात्र मतदाता छूटे ना, सबका नाम मतदाता सूची में जुड़े।
📲Get App