🔥 TRENDING Inside the UAE deal room: How Bollywoo... जैसवाल पेट्रोल पंप CBFC Certifies Emraan Hashmi's Gunmaas... शिरूरमध्ये गांजा तस्करीचे मोठे जाळे उघ... AAP Govt to Showcase 5-Year Achievemen... Punjab Dispute Over State Buses Divert...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर* प्रेस नोट | दिनांक 25.11.2026 *रोड सेफ्टी अभियान 2.0 : लग्जरी के साथ स्थानीय एवं निजी बसों का भी औचक निरीक्षण*

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 26 Nov 2026, 09:22 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ब्यावर। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार Road Safety Campaign 2.0 के तहत आज जीरो पुलिया, उदयपुर रोड पर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर एवं अपर जिला न्यायाधीश सोनल पारिख के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी, ब्यावर एवं यातायात पुलिस ब्यावर की संयुक्त टीम द्वारा लग्जरी बसों के साथ-साथ स्थानीय, निजी एवं स्लीपर बसों की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशामक यंत्र एवं अन्य आवश्यक यात्री सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों में कमियां एवं अनधिकृत मॉडिफिकेशन पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं चालान किए गए।
सचिव सोनल पारिख ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा बसों में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी यात्रियों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसी उद्देश्य से अभियान का विस्तार करते हुए स्थानीय एवं निजी बसों को भी निरीक्षण के दायरे में शामिल किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि Road Safety Campaign 2.0 के तहत औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे तथा यात्री सुरक्षा मानकों की अवहेलना करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ बस संचालकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना एवं आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।
📲Get App