🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... जम्मू-कश्मीर ने सुप्रीम कोर्ट के निर्द... पूर्व जम्मू-कश्मीर मंत्री प्‍रेम सागर... जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन में नए मुख्य सचि... पंजाब के सीएम मान ने दिवाली तोहफे के र... बिहार: सीवान के बगौरा में बेटे ने पिता...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026‑27 का सफल समापन टीकमगढ़ में

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 03 नव. 2026, 02:16 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टीकमगढ़ के शा० पी.एम.श्री महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव का समापन स्वामी विवेकानंद हॉंल में हुआ, जहाँ विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026‑27 शा० पी.एम.श्री महाविद्यालय टीकमगढ़ में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुषवाह, एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल द्वारा आयोजन के प्रारंभ की घोषणा कर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

उत्सव में सांस्कृतिक ट्रेक के अंतर्गत पाँच विधाएँ – समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक – नशा मुक्त युवा फॉंर विकसित भारत थीम पर आयोजित की गईं। चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिता शा० पी.एम.श्री महाविद्यालय के रसायन शास्त्र कक्ष में, जबकि नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद हॉंल में आयोजित हुई। विजेताओं में चित्रकला विधा में प्रथम साहिब सिंह सुमन, द्वितीय हर्षिता जैन, तृतीय सिमरित कौर; कविता लेखन में प्रथम आसमा खान, द्वितीय शुभि जैन, तृतीय मुनमुन अहिरवार; नुक्कड़ नाटक में प्रथम शा० महाविद्यालय पलेरा, द्वितीय शा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़; समूह लोकगीत में प्रथम शा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़, द्वितीय शा० महाविद्यालय पलेरा; और समूह लोकनृत्य में प्रथम शा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ रहे।

समापन समारोह स्वामी विवेकानंद हॉंल में मुख्य आतिथ्य श्रीमती सरोज राजपूत एवं श्री एस.पी. मंडराह अपर कलेक्टर जिला टीकमगढ़ की अध्यक्षता तथा श्री संकल्प जैन के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग शुक्ला जिला युवा अधिकारी माय भारत टीकमगढ़, श्रीमती शषिप्रभा जैन प्राचार्य शा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ उपस्थित रहे। विजेताओं को मोमेंटों एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डॉं. प्रतीक्षा चौबे, डॉं. राकेश कुमार अहिरवार, डॉं. मंजू कुशवाह, डॉं. रजनी राय, डॉं. राममनोहर अहिरवार, डॉं. हरचन्द्री अहिरवार, डॉं. व्ही.एस. शाक्य, डॉं. मुकेष कुमार अहिरवार, डॉं. राजेश कुमार सैनी, डॉं. निष्ठा दुबे, श्री भरत त्रिपाठी, श्रीमती रजनी जैन, डॉं. सौमित्र बनर्जी, डॉं. कौषलेश पाठक, श्री वीरेन्द्र चंसोरिया, डॉं. देशराज यादव, डॉं. दीपिका स्वर्णकार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्सव को सफल बनाने में श्री अनूप मंडल, सुश्री कृतिका चन्द्रा, श्री प्रिंस सेन, श्री तालिब खान, श्री धनीराम अहिरवार, श्री प्रियंक खरे, श्री द्रगपाह सिंह तोमर, श्री हसरूद्धीन खान, श्रीमती शमा बानों, श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, श्री अलीशान, श्री संजीव कुमार सेन, श्रीमती देवयंती प्रजापति, श्री नरेश ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विजेता युवाओं को आगामी समय में सागर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित कराया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र चंसोरिया ने किया।
📲Get App