🔥 TRENDING Police Arrest Suspect Who Coerced Mino... VinFast to Launch Three New Electric S... Hyundai Bayon Achieves 3,449 Sales in... Malappuram Launches Checkpoint to Keep... Cyberabad Eyes Personal Rapid Transit... Telangana Today Releases New Cartoon o...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन होगा 25 नवम्बर को। पंजीकरण की तिथि 20 नवम्बर तक बढ़ी युवाओं को विधानसभा और संसद में विचार रखने का मिलेगा अवस

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 04:25 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन होगा 25 नवम्बर को।

पंजीकरण की तिथि 20 नवम्बर तक बढ़ी

युवाओं को विधानसभा और संसद में विचार रखने का मिलेगा अवसर

खैरथल हीरालाल भूरानी

युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 25 नवम्बर को राजकीय महाविद्यालय खैरथल में किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए माईभारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवम्बर 2026 कर दी गई है।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रखा गया है। MY Bharat के तत्वावधान में आयोजित इस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को देश के महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राजस्थान विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को देश की संसद में अपनी बात रखने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ महेश गोठवाल ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी क्षेत्रीय भाषा में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा विषय की प्रासंगिकता, विचारों की स्पष्टता, नवीनता, अभिव्यक्ति, बॉडी लैंग्वेज तथा निर्धारित समय-सीमा के पालन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ विजय वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने जिले के अधिकाधिक युवाओं से 20 नवम्बर 2026 तक अपना पंजीकरण करवाकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच तक अपनी आवाज पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की।
📲Get App