🔥 TRENDING Retired Senior Loses Thousands After C... Indore records 11.1°C, becomes Madhya... बेसंतपुर के बेन्द्रचुआ मार्ग पर तेज गत... Indore High Court Cancels Maintenance... ਦੋ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੀ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਘਟਨਾ: ਲੜਕੇ 'ਤੇ... ବାଇପାସ ରାସ୍ତା ନିର୍ମାଣ ନ ହେଲେ ସଂଘର୍ଷ ସମ...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

*जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 23 एवं 24 नवंबर को होगा आयोजित*

✍️ Reporter: लक्ष्मण सिंह दर्रो 🗓 13 Nov 2026, 10:48 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, आयोजन की तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व* *दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं ठंड से बच

*जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 23 एवं 24 नवंबर को होगा आयोजित*

*11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, आयोजन की तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व*

*दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं ठंड से बचाव के लिए होगी विशेष व्यवस्था*

कांकेर, जिला मुख्यालय कांकेर में 23 एवं 24 नवंबर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी की अध्यक्षता में आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक शासन का महत्वपूर्ण आयोजन है।

इसके सफल संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आवागमन, ठहरने, भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ विकासखंडों से आने वाले बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के लिए ठहरने के स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, इंडोर स्टेडियम, मिनी स्टेडियम तथा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवंबर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

*खेल विधाओं के लिए निर्धारित किए गए आयोजन स्थल*

प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित होंगी। फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी।

*महिलाओं के लिए होगी रस्साकसी प्रतियोगिता*

आयोजन की विशेष बात यह है कि रस्साकसी प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अनुशासन बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने से रोकें। उन्होंने कहा कि नरहरदेव स्कूल मैदान में मुख्य मंच तैयार किया जाएगा तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर टेंट की व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ठहरने वाले स्थानों एवं खेल मैदान में अलाव जलाने की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रातः 9 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा।

इससे युवाओं में खेल भावना, आपसी सद्भाव, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री भगवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।,,,
📲Get App