🔥 ट्रेंडिंग डीसी की नई बैटमैन फ़िल्म आज डिजिटल स्ट... कीरा अडवानी ने गर्भावस्था के छह महीने... ऑनलाइन केस लॉ की अनदेखी पर सलाहकार पर... हरियाणा ने आज नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति... विवाहित बेटियों को दया नियुक्ति से वंच... पंजाब सरकार ने आदर्श स्कूल के शिक्षकों...
25 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

जिला सीतापुर लहरपुर में 3 निजी अस्पतालों की जांच, डॉक्टर नहीं मिले: स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस देकर संचालन बंद कराया; 3 दिन में मांगे दस्तावेज

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 25 अग. 2026, 09:28 PM 👁 7
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर में तीन निजी अस्पतालों की जांच, डॉक्टर नहीं मिले

लहरपुर सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में व्यवस्थाओं और चिकित्सकों की मौजूदगी को लेकर जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान तीन अस्पतालों में मौके पर पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिले। विभाग ने अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस दिया गया और संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App