🔥 ट्रेंडिंग मोहप जलसिंचन तलावातून शेतीसाठी पाणी सो... भारत और नेपाल के लोगों को करीब लाएगी ‘... मुंबई के बाद अब बेंगलुरु: दिलजीत दोसां... ड्रिश्याम: द कन्क्लूज़न ओटीटी रिलीज़:... गुरु नानक देवजींच्या जयंतीनिमित्त नीड... पालघर के जलाशयों में बस 10% पानी बचा,...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला प्रमुख का चुनाव कल, सुबह 11 बजे से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, शाम तक होगा फैसला*

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Sharma 🗓 24 नव. 2026, 12:38 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहपुरा जयपुर ग्रामीण।* जिले की पंचायती राज व्यवस्था की सबसे अहम कुर्सी जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कल एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कल सुबह *11:00 बजे* जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद दोपहर *1:00 बजे* तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद दोपहर *2-3 बजे से शाम 5:00 बजे* तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान संपन्न होने के कुछ ही देर बाद मतों की गणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर जिला प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
📲Get App