🔥 TRENDING Karnataka Governor Sudha Yadav Meets P... बदायूँ में पशुओं की सेहत को लेकर पशु च... MGNREGA Labourers Stage Protest in Lud... लोणावळ्यात मुंबई पुणे महामार्गावर तीन... Patiala Permits Fireworks from 8 to 10... Maha Insaf Rally Aims to Mobilise 6,00...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं से की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

✍️ Reporter: Mohammad Talha 🗓 30 Oct 2026, 05:12 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं से की अधिकाधिक सहभागिता की अपील
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बस्ती में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में बस्ती जनपद से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पदयात्रा की तैयारियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहता है। पदयात्रा की सफलता के लिए जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि पर अधिकाधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित
गोरखपुर में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में पवन कसौधन, रवि सोनकर, संजय चौधरी, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पाण्डेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, अरविंद पाल, संगीता जायसवाल, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, अंकुर वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, प्रभुदयाल वर्मा, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, विशुद्धानंद तिवारी, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल और आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App