🔥 TRENDING ભગતસિંહ, આઝાદ અને સાવરકર જેવા વીરોને ય... Curry Couple Invests Over $100M in Oak... 14 Killed in Fire at Russian Fireworks... Surat Textile Market Blaze Leaves 7 Sh... Moving Dumper Catches Fire on Pataudi‑... Kanpur Daughter-in-Law Released as Pol...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला न्यायाधीश द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ में कारागृह का निरीक्षण किया गया*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 29 Sep 2026, 05:55 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला न्यायाधीश द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ में कारागृह का निरीक्षण किया गया*
जैसलमेर 28 सितम्बर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुकन्या सहांथा बनाम भारत संघ में पारित दिशानिर्देशों की पालना में ओमी पुरोहित, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर द्वारा बोर्ड ऑफ विजिटर के साथ जिला कारागृह का निर्धारित एक्शन प्लान अनुसार त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण प्रिजन लीगल एड क्लिनिक एवं लीगल एड हेल्प डेस्क (मुलाकात से न्याय तक) पर पैरा लीगल वॉलियंटर द्वारा संधारित किए जाने वाले रजिस्टर/फॉरमेट्स का अवलोकन किया।
कारागृह में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का सुना गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को श्रीमान् अध्यक्ष महोदय द्वारा स्थायी चिकित्सा अधिकारी को कारागृह में पदस्थापित किए जाने का निर्देश प्रदान किया गया। कारागृह में पाईप लाईन व बिजली के तारों के सही करवाने का निर्देश उपस्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिया गया।
श्रम कल्याण विभाग के रोजगार अधिकारी को बंदियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से उपस्थित अधीक्षक किशोर न्याय गृह को बंदियों के मानसिक व आध्यात्मिक विकास हेतु साहित्य की व्यवस्था करने एवं सत्संग - प्रवचन आदि के संबंध में व्यापक सुविधा व शिविरों का आयोजन कर आपराधिक मनोवृत्ति की भावना को समाप्त किए जाने की दिशा में प्रयास करने का निर्देश दिया गया। उपाधीक्षक जिला कारागृह को बंदियों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु नियमित रूप से योग, प्राणायाम तथा शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का भी निर्देश प्रदान किया गया। बंदियों को स्वच्छता रखने एवं साफ सफाई हेतु प्रेरित किया गया।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए योग्य बंदी को तत्काल सहायता प्रदान करने व ऐसे बंदियों के मामलों में प्रभावी पैरवी किए जाने का निर्देश दिया गया। कारागृह परिसर में श्रीमान् अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया तथा बारिश के मौसम में अधिकाधिक पौधे रोपित कर वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल करने का भी संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित, अति. जिला कलक्टर परसाराम, अति. पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुरलीधर सोनी, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग परविन्दरसिंह, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कूंपसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार बिस्सा तथा रोजगार अधिकारी भूपत सिंह उपस्थित रहे।
📲Get App