🔥 TRENDING સુરત જિલ્લાના મુખ્ય સરકારી વકીલ નયન સુ... തെരഞ്ഞെടുപ്പ് കമ്മീഷൻ ബി.ജെ.പിയുടെ ഏജൻ... Teen’s Mirror Protest Sparks Outcry in... 75-year-old woman murdered in Damoh’s... Jaipur Coaching Centre Owner Accused o... ગોધરા DPS માં પર્યાવરણ જાગૃતિ કાર્યક્ર...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जिले में चार युवतियों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किए मामले

✍️ Reporter: Debu Ram 🗓 15 Oct 2026, 03:10 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन युवतियों और एक नाबालिग लड़की के घर से लापता होने के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवतियों और एक नाबालिग लड़की के घर से चले जाने के चार मामले सामने आए हैं। बज्जू के फूलासर बड़ा, खाजूवाला, मुक्ताप्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों में परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात युवती परिवार के साथ घर पर सो रही थी। रात 12 बजे के बाद वह घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार, युवती घर से करीब 300 मीटर दूर ग्रेवल सड़क तक पैदल पहुंची। रिपोर्ट में सड़क पर वाहन के चढ़ने के निशान मिलने का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की है और जांच हेड कांस्टेबल अमित कुमार कर रहे हैं।

अन्य तीन मामलों में भी युवतियों के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खाजूवाला, मुक्ताप्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों में भी परिजनों ने अपनी बेटियों के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस इन सभी मामलों को गंभीरता से ले रही है और अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। कुछ मामलों में बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
📲Get App