🔥 TRENDING Ziro Bird Walk Launches Winter Edition... Child actor Maya O’Rourke becomes youn... M.V. Satish says Amaravati’s new infra... Govt Launches Statewide Exhibition to... शाहाबाद थाना समाधान दिवस में: प्रभारी... AIIMS conducts India’s first robot‑gui...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला कलक्टर के निर्देशन में ब्यावर जिले ने HPV टीकाकरण अभियान में हासिल की प्रदेश में चौथी रैंक*

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 29 Nov 2026, 09:36 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*98.56 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हुआ ब्यावर*

*जिला कलक्टर कमल राम मीना के मार्गदर्शन में चिकित्सा विभाग ने अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया*

ब्यावर, 28 नवंबर। राजस्थान में संचालित HPV टीकाकरण अभियान के तहत ब्यावर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिला कलक्टर कमल राम मीना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सुनियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 98.56 प्रतिशत टीकाकरण उपलब्धि अर्जित की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम ने अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण कार्य को गति प्रदान की। विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वित प्रयासों से जिले ने राज्य के औसत 87.88 प्रतिशत के मुकाबले 10.68 प्रतिशत अंक अधिक उपलब्धि हासिल की है।

अभियान के तहत ब्यावर जिले में कुल 11,691 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 11,522 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले ने 98.56 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है तथा लक्ष्य के मुकाबले केवल 169 किशोरियों का टीकाकरण शेष है।

जिला कलक्टर के निर्देशन में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय एवं मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत द्वारा चिकित्सा टीमों के माध्यम से टीकाकरण गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच

HPV टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। चिकित्सा विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पात्र किशोरियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
📲Get App