🔥 ट्रेंडिंग जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यू... સુરતમાં મહારાષ્ટ્રના કામદારોને નહેરમાં... हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया 50 हजार का... બોલિવૂડ અભિનેતા અનુપમ ખેરની એર ઈન્ડિયા... મોડાસામાં નાસ્તાની લારી પરથી ચોરી ગયેલ... जयपुर में जिला प्रमुख का चुनाव कल: बहु...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओ ं का वित्तीय समापन एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 24 नव. 2026, 10:05 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर | जिला कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलेक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन (फाइनेंशियल क्लोजर) करने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले मे ं गठित जिला तकनीकी इकाई (डीटीयू) एवं जिला स्रोत संवर्धन समिति (डीएसएससी) की समय-समय पर बैठक आयोजित कर प्रगति एवं कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सवाई माधोपुर हरज्ञान मीना को दिए। बैठक मे ं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरज्ञान मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग आर. के. मीना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App