🔥 TRENDING காரைக்குடியில் தேவர் சிலை புதுப்பிக்கப... पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्... Punjab Police confiscate 30 pistols, a... Bottle Found on Bhagwant Mann at Airpo... Assam Extends NEET PG Counselling Regi... Assam BJP Claims Election Commission A...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जहानाबाद से लापता काको थाना क्षेत्र से लापता बालक परिजनों को मिला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 07:28 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय से गांव से लपता बालक मिला परिजनों को परिजनों में खुशी का माहौल

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता बोले- पत्रकारों की वजह से लौटा बेटा


जहानाबाद। जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय गांव से आठ अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज सकुशल मिल गया है। बिहार के गया जिले में मिले किशोर को एक युवक ने पहचानने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सौंप दिया। बेटे के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता अरविंद वर्मा ने पत्रकारों, पुलिस और बच्चे को खोजने में मदद करने वाले युवक का आभार जताया है। आदित्य को खोजने में सासाराम में पढ़ाई करने वाले अजय कुमार की अहम भूमिका रही। जानकारी के अनुसार, अजय किसी काम से गया आया था और ट्रेन पकड़ने के लिए बैठा था। इसी दौरान उसकी नजर आदित्य पर पड़ी। समाचार माध्यमों में बच्चे की गुमशुदगी से जुड़ी खबर देखने के कारण उसे किशोर की पहचान का अंदाजा हुआ। उसने आदित्य से बातचीत की और खबर में दिए गए संपर्क नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। आदित्य स्वस्थ है।

पिता बोले- पत्रकारों का सबसे बड़ा सहयोग रहा

बेटे के मिलने पर भावुक अरविंद वर्मा ने कहा कि पत्रकारों ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर आदित्य की गुमशुदगी की खबर चलाकर उसकी तस्वीर और पहचान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई। इसी का असर हुआ कि गया में अजय कुमार की नजर बच्चे पर पड़ी और वह परिवार से मिल सका। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सहयोग उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा। अजय कुमार उनके परिवार के लिए भगवान के रूप में सामने आए हैं। अरविंद वर्मा ने काको थाना प्रभारी और जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश के दौरान पुलिस से लगातार जानकारी मिलती रही और प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। गौरतलब है कि आदित्य आठ अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था। वह काजीसराय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छठी कक्षा का छात्र है। बेटे के सकुशल लौटने के बाद परिजनों ने पत्रकारों, पुलिस और अजय कुमार सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।
📲Get App