🔥 ट्रेंडिंग केरल के वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में नई... दिल्ली में गोली लगी युवक की मौत, आत्मह... गुरुग्राम हिट‑एंड‑रन: भाई ने ड्राइवर क... इंदौर में फूड सेफ़्टी निरीक्षण में डोम... सागर शराब कांड के बाद मध्यप्रदेश ने अव... હીમખીમડી પરા વિસ્તારમાં તુલસીશ્યામ રોડ...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जहानाबाद में नकली दवा और कॉस्मेटिक गोरखधंधे का भंडाफोड़

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 15 सित. 2026, 09:52 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिला के हुलासगंजप्रखंडके हुलासगंज बाजार में बिक रहे नकली दवा और कॉस्मेटिक गोरखधंधे का भंडाफोड़ ब्रांड प्रोडक्शन कंपनी के डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन और उनकी टीम ने किया

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जहानाबाद में नकली दवा और कॉस्मेटिक के गोरखधंधे का खुलासा, 20 लाख के उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार

जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मंगलवार को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली दवा और कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार करने के कारोबार का खुलासा हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये मूल्य के नकली उत्पाद, रैपर, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि नकली उत्पादों का यह कारोबार तुलसीपुर गांव में शतीश यादव के मकान में चल रहा था। छापेमारी के दौरान डाबर इंडिया, सिप्ला, एलेम्बिक, हिमालया, इरिक, ऑकोनेट समेत कई नामी ब्रांड कंपनियों के नाम और रैपर का इस्तेमाल कर तैयार किए जा रहे नकली उत्पादों से संबंधित सामग्री जब्त की गई।

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर और टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की। जांच में शहबाज मल्लिक, निवासी राजाबाजार सावनपुरा, पटना, सादिक अजीज, छोटी तेलपा, सारण तथा विकास कुमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार विकास कुमार नकली उत्पादों की जहानाबाद और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने तुलसीपुर निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद मुस्तफा हुसैन ने बताया कि नकली उत्पादों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर नकली उत्पादों से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App