🔥 TRENDING कु अर्जुन सिंह के नाम होना चाहिए धवारी... मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी छत्रपती संभाज... मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी छत्रपती संभाज... Rs 95 Lakh Paid to Create Reels Worldw... Kerala Lottery BT-78 Draw: First Prize... MarketSmith India Issues Stock Picks f...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जोगबनी में भाजपा के प्रबुद्ध जन संवाद में सांसद प्रदीप सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 08:42 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले के जोगबनी में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को भूलने का आरोप लगाया।

अररिया, 30 अक्टूबर। भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ' अभियान के तहत जोगबनी नगर स्थित अग्रसेन भवन में एक प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शहर के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं को भूल चुकी है। सांसद ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन असहमति हमेशा संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे में ही होनी चाहिए।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे लोकतंत्र की गरिमा, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से देश की राजनीतिक स्थिति को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष कन्हैया साह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव और नगर परिषद अध्यक्ष रानी देवी सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
📲Get App