🔥 TRENDING जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन ऐलान प... CEIR પોર્ટલની મદદથી રાજુલા પોલીસે ગુમ... ગાંધીનગરમાં આરોગ્ય સેવાઓને વધુ અસરકારક... Student Union Nominations Kick Off in... BJP Leaders Honour Gopabandhu Das on H... INDIA Bloc Thanks Odisha Citizens for...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

इंदौर: RE-2 रोड निर्माण में बाधा बन रहे 130 मकानों पर चला बुलडोजर, प्रभावितों को मिले फ्लैट

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:38 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर में RE-2 रोड निर्माण कार्य को सुगम बनाने के लिए शिव नगर और मुसाखेड़ी क्षेत्र के लगभग 130 मकानों को हटाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को फ्लैट आवंटित कर पुनर्वासित किया गया है।

इंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में RE-2 रोड निर्माण में बाधा बन रहे शिव नगर और मुसाखेड़ी क्षेत्र के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई आज भी जारी रही। इन हटाए गए मकानों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 करोड़ रुपये आंका गया है।

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जूनी इंदौर और तहसीलदार, जूनी इंदौर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम इंदौर तथा पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम द्वारा अत्यंत समन्वय के साथ संपन्न की जा रही है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था भी की गई है। इन परिवारों को नए फ्लैट आवंटित कर वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। RE-2 रोड निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों की यह संयुक्त टीम सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाली संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है।

इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभय राजनगांवकर, एसडीएम श्री घनश्याम धनगर और उपायुक्त पुलिस श्री सुमित केरकट्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App