🔥 TRENDING Salman Khan Criticizes Paparazzi Cultu... Gurmeet Choudhary & Isha Malviya Shine... Namit Malhotra Launches Global Promoti... IAS Officer from Andhra Pradesh and Fr... Andhra Pradesh Announces Local Body El... Crop insurers brace for higher claim p...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

इंदौर में पानी की किल्लत से निपटने का मास्टरप्लान: रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी का होगा पुनः उपयोग

✍️ Reporter: Amit Kukreja 🗓 15 Oct 2026, 02:18 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर नगर निगम ने जलसंकट से निपटने के लिए रोज 3 करोड़ लीटर (30 MLD) उपचारित पानी के पुनः उपयोग का प्लान बनाया ,जिसे महापौर पुषयमित्र भार्गव ने 'जल ही अमृत' प्रोजेक्ट के तहत मंजूरी दी है।

*इंदौर:* बारिश कम होने के कारण संभावित जलसंकट को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 'जल ही अमृत' प्रोजेक्ट के तहत रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित (Treated) पानी के पुनः उपयोग का प्लान तैयार किया है।

*क्या है योजना?*
नगर निगम शहर में 4 जगहों पर कुल 30 MLD क्षमता के टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगा। इनसे रोज करीब 3 करोड़ लीटर पानी उपलब्ध होगा।

*4 प्लांट कहाँ-कहाँ बनेंगे:*
1. *सांवेर औद्योगिक क्षेत्र - 3 MLD*
2. *कनाड़िया - 8 MLD*
3. *टिगरिया बादशाह तालाब - 9 MLD*
4. *कबिटखेड़ी STP परिसर - 10 MLD* e24a

*इस पानी का उपयोग कहाँ होगा?*
इस उपचारित पानी का उपयोग उन कामों में होगा जहाँ पीने योग्य पानी की जरूरत नहीं है - जैसे उद्यानों की सिंचाई, सड़कों की धुलाई, निर्माण कार्य, सीवर सफाई और धूल नियंत्रण। सरकारी भवनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसकी आपूर्ति होगी।

*कितना खर्च, क्या सुविधा?*
इस 'जल ही अमृत' परियोजना के तहत 21.59 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्कीम नंबर 78 में 30 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक और कबिटखेड़ी में 15 लाख लीटर का ग्राउंड रिजर्वायर बनेगा।

निगम 133 उद्यानों (23 मौजूदा + 110 नए) को इस नेटवर्क से जोड़ेगा और शहर में 30 हाइड्रेंट लगाएगा, ताकि आसानी से पानी मिल सके। इससे नर्मदा के ताजे पानी पर निर्भरता कम होगी।

*क्यों जरूरी है ये प्लान?*
इस साल इंदौर में 27% कम बारिश हुई है, जिससे जनवरी-फरवरी में जलसंकट गहराने की आशंका है। निगम ने 50 करोड़ के राहत पैकेज की मांग भी की है।


जल है तो कल है - इंदौर नगर निगम
📲Get App