🔥 ट्रेंडिंग ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਦੌਰਾਨ ਚਰਚ ''ਚ ਚੱਲੀਆਂ ਤਾਬੜਤ... नलबंद चौराहे पर होटल संचालकों द्वारा प... मुजफ्फरनगर MLC चुनाव में एजेंट कार्ड क... महेशपुर में मां दुर्गा का भव्य विसर्जन... बालाघाट: नक्सल प्रभावित 100 गांवों में... नई दिल्ली में 1 नवंबर को 'वोट बचाओ-देश...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

इंदौर में पाल धनगर गडरिया समाज का भव्य दशहरा मिलन समारोह संपन्न

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 23 अक्टू. 2026, 06:11 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर के 225 राधा रमन मंदिर में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में दादू महाराज 108 की उपस्थिति में समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन ने भाग लिया, तथा उत्कृष्ट छात्रों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इंदौर (म.प्र.) में पाल धनगर गडरिया समाज ने 225 राधा रमन मंदिर, देवास नाका में भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि दादू महाराज 108 थे, जिनका समाजजनों ने पुष्पमाला व शॉल-श्रीफल से भव्य स्वागत किया। दादू महाराज ने अपने आशीर्वचन में समाज की एकता, शिक्षा और संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब युवा पीढ़ी शिक्षित और संगठित हो।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह था, जिसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पाल समाज के समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

दशहरा मिलन समारोह का सफल संचालन समाज के अध्यक्ष कमल सिंह पाल ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित रहने और आगामी योजनाओं पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पंकज पाल, रामप्रसाद धनगर, गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मन्दसौर, दिलीप पाल, मीडिया प्रभारी घनश्याम पाल, राम धीरज पाल, राजेश पाल (संगठन मंत्री) सहित समस्त कार्यकारिणी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, समाज बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर "जय मल्हार" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।
📲Get App