🔥 ट्रेंडिंग श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर... पूर्व मंत्री के ओएसडी को इंदौर-भोपाल ट... अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार क... Finance Ministry Issues GST Notices to... Major Oil Companies to Install 5,000 F... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਖ...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई: 20 खाद्य नमूनों की जांच के लिए भोपाल भेजी रिपोर्ट

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 14 अक्टू. 2026, 12:55 PM 👁 17
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदौर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 20 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा है। कई प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं के चलते नोटिस भी जारी किए गए हैं।

इंदौर, 13 अक्टूबर 2026। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 12 और 13 अक्टूबर को विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर कुल 20 खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

शिकायतों के आधार पर की गई कार्रवाई में 'द करी किचन' से तुवर दाल, आटा, मैदा, लौंग सेव और गुलाब जामुन के 5 नमूने लिए गए। यहां रसोई में खाद्य पदार्थ खुले मिलना, तैयार खाद्य सामग्री पर टैगिंग न होना, डस्टबिन का खुला पाया जाना, भंडारण अव्यवस्थित होना तथा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध न होने जैसी कमियां पाई गईं, जिसके चलते प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है। 'जेप्टो स्टोर' में खराब डेट्स की शिकायत पर जांच की गई, लेकिन शिकायत में बताए गए ब्रांड की डेट्स नहीं मिलीं। 'थ्री झन्नाट कचौरी' और 'झन्नाट कचौरी सेंटर' से कचौरी, मिर्च, मैदा और सोयाबीन तेल सहित 5 नमूने लिए गए।

'जय श्री जगदीश्वर नमकीन, स्वीट्स एवं डेयरी' से मलाई बर्फी और मिल्क केक के 2 नमूने लिए गए, जहां निरीक्षण के दौरान खाद्य परीक्षण रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। 'लव यू पिज्जा एंड सैंडविच' से पनीर, मैदा और वेज स्टीम्ड मोमोज के 3 नमूने लिए गए, जहां मोमोज अन्य दुकान से खरीदे जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन निर्माण स्थल पर बनते मिले। 'स्विन्स्टा ईएनटी प्राइवेट लिमिटेड' से सिल्वर क्वाइन आटे का 1 नमूना लिया गया, जहां लाइसेंस में दर्ज प्रभारी का मौके पर न मिलना, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होना, डीप फ्रीजर का तापमान डिस्प्ले बंद होना और खाद्य-अखाद्य सामग्री का एक साथ रखा मिलना जैसी कमियां पाई गईं।

इसके अतिरिक्त, 12 अक्टूबर को 'ममता फूड्स' से फरियाली आलू चिप्स और चरखा आलू मिक्सचर के 2 नमूने, तथा 'आरकेएस राधिका वेफर्स' से आलू चिप्स और पाम ऑयल के 2 नमूने लिए गए। इन प्रतिष्ठानों पर भी कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण एवं पानी की जांच रिपोर्ट तथा कच्ची सामग्री के रखरखाव में कमियां मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 'Food Safety on Wheels' चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, मिलावट की पहचान और सुरक्षित रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया, साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल पर निर्माण एवं समाप्ति तिथि, FSSAI लाइसेंस नंबर आदि की जांच करने के लिए जागरूक किया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App