🔥 ट्रेंडिंग कासगंज: महेशपुर गांव से लापता हुई अंशु... ବିପଦ ସଙ୍କେତ ନିକଟରେ ଋଷିକୁଲ୍ୟା ଜଳସ୍ତର ଘର ଭିତରେ ମହାବଳ ବାଘକୁ ତାଲା ପକାଇଲେ ଗାଁ ଲ... West Indies Coach Darren Sammy Confide... કરજણ તાલુકાના સાદર ગામના યુવાનો દ્વારા... বাচ্চাটিকে কেউ কি চেনেন?
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

इटावा में एंटी करप्शन टीम का छापा: 30 हजार की रिश्वत के मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन हिरासत में

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 25 सित. 2026, 11:22 AM 👁 16
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने इटावा के जिला पूर्ति कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत के मामले में बसरेहर के सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा और दो निजी कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

इटावा। जिला पूर्ति कार्यालय में कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोप में बसरेहर के सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा को हिरासत में लिया है।

इस कार्रवाई में सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ दो निजी कर्मचारियों, जो पीओएस मशीन से जुड़े हैं, पुष्पेंद्र और धर्म नारायण को भी पकड़ा गया है। एंटी करप्शन टीम ने इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

फिलहाल, एंटी करप्शन टीम यह जांच कर रही है कि रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी और इस मामले में किसकी क्या भूमिका है। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही जिला पूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया।
📲Get App