🔥 ट्रेंडिंग बांका में हाईवा ट्रक के गुप्त तहखाने स... ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਵਿਵਾਦਿਤ ਬਿਆਨ, ਖਾਲ... लखनऊ: गोमती नदी के उफान से फैजुल्लागंज... கமுதி அருகே செயின் பறிப்பு ୧୬ କୋଟିର ଇଞ୍ଜେକ୍ସନ୍‌ ବଞ୍ଚାଇପାରିବ ନିରୀହ... हनुमानगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

इंटरलॉकिंग के नाम पर खानापूर्ति! 300 मीटर के काम में महज 15 मीटर निर्माण, कार्य पूर्ण होने का लगा बोर्ड

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 04 अक्टू. 2026, 01:56 PM 👁 28
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लहरपुर, सीतापुर। ग्राम मुन्नापूरवा, पोस्ट अकबरपुर, तहसील लहरपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित करीब 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

लहरपुर, सीतापुर। ग्राम मुन्नापूरवा, पोस्ट अकबरपुर, तहसील लहरपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित करीब 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य ही कराया गया है, जबकि शेष हिस्सा अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार नाली पर लगाए जाने वाले पत्थरों का कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। इसके बावजूद मौके पर कार्य पूर्ण होने का बोर्ड लगा दिया गया है। अधूरे निर्माण के कारण आने-जाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है तथा नाली का कार्य अधूरा होने से भी परेशानी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सीतापुर से मामले का संज्ञान लेते हुए मौके की जांच कराने तथा अधूरे इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य को मानक के अनुसार जल्द पूरा कराने की मांग की है।
शिकायत करने वालों में चंदा भार्गव, दरबारी, शंकर, गनेशी, सुभाष वर्मा, सनी, गोधन, तुलाराम और अनिल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
📲Get App