🔥 ट्रेंडिंग Bengaluru Calls for New Tender on Six... जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोर्ट के जवाबों... फिगुएरेदो महल: गोवा का उपनिवेशिक विरास... Bengaluru Metro Phase 3 Gains Momentum... मंद्रेम में स्कूटर हादसे के कुछ दिनों... 34वां ज़ोनल करबी युवा महोत्सव नागा राज...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

इस्माइलपुर में डबल मडर पति पत्नी को गोली मारकर किया हत्या

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 अक्टू. 2026, 12:45 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के नवगछियाथानांतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चाय नाश्ते कि दुकान चलाने वालो

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
इस्माईलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने पति-पत्नी को गोलियों से भूना
भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दोहरी हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हटिया के पास अपराधियों ने चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रंजन अपनी दुकान में सो रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद घर की ओर जा रही उनकी पत्नी किरण देवी को भी निशाना बनाया गया। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वारदात की जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर और गोपालपुर थाने की पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक सायम रजा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
इस हत्याकांड के बीच एक और मामला चर्चा में है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले मृतक के भाई की ढाई साल की बच्ची लापता हो गई थी। हालांकि, बच्ची के लापता होने और दंपती की हत्या के बीच किसी तरह के संबंध की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोहरी हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App