🔥 ट्रेंडिंग ભુજના શરદબાગમાં ઝાડ પર ગળેફાંસો ખાધેલી... बिहार में चोरों ने 40 करोड़ की ज्वेलरी... बीपीएससी ने 71वें सीसीई के दस्तावेज़ स... बारोडा ने SMAT 2026 में उत्तर प्रदेश क... बिहार में हथियारों से लदे डाकुओं ने ज्... कांग्रेस ने पंजाब चुनाव समिति का अध्यक...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इस सरकारी नाले पर काफी लंबी समय से कर्जा कर रखा है जिसका नाम ताहिर बताया जाता है और दूसरी तरफ अंबेडकर मूर्ति के पीछे फूफा जी के नाम से जाना जाना जाता है व्यक्ति

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 18 नव. 2026, 11:20 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता का सवाल है कि आखिर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कैसे हो रहा है

सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा! नगर निगम जगतपुरा जोन की कार्रवाई पर उठे सवाल

जयपुर। जगतपुरा जोन के वार्ड नंबर 71, खो नागोरियान में अंबेडकर मूर्ति के पीछे सरकारी जमीन और नाले पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद नगर निगम जगतपुरा जोन के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मामले में ताहिर नाम के व्यक्ति पर सरकारी नाले पर पूरा मकान बना रखा है कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, दूसरे व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर 'फूफा जी' के नाम से जाना जाता है, जिन पर सरकारी जमीन पर ईंटों से एक कमरा बनाने का आरोप है।

जनता का सवाल है कि आखिर सरकारी जमीन पर इस तरह अतिक्रमण कैसे हो रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?

अब नगर निगम जगतपुरा जोन के अधिकारियों से जनता की मांग है कि:

1. सरकारी जमीन और नाले की मौके पर जांच करवाई जाए।
2. जमीन के राजस्व रिकॉर्ड और कब्जे की स्थिति की जांच हो।
3. यदि अतिक्रमण अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
4. सरकारी जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाया जाए।

सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, किसी व्यक्ति की निजी जागीर नहीं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बढ़ता जाएगा।

अब देखना यह है कि नगर निगम जगतपुरा जोन के अधिकारी कब जागेंगे और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए क्या कदम उठाएंगे?
📲Get App