🔥 TRENDING Rajasthan ACB files case against Panch... नवादा में पीडीएस दुकानदार महेंद्र चौधर... बोकारो में 199 होमगार्ड पदों की बहाली,... मोरैना के माता बसैया में दो मोटरसाइकिल... मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नवाद... हिसुआ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नाबा...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

IPL 2027 से पहले सबसे बड़ी डील, हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 11 Nov 2026, 05:50 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नई दिल्ली -* IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ब्लॉकबस्टर ट्रेड डील हुई है। BCCI ने बुधवार 11 नवंबर को इस डील पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

इस ट्रेड के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स का हिस्सा होंगे, जबकि भारत के टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।

हार्दिक पांड्या मुंबई में 16.35 करोड़ की फीस पर थे, अब पंजाब उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में ले रहा है। वहीं अर्शदीप सिंह 18 करोड़ की अपनी मौजूदा फीस पर ही MI से जुड़ेंगे।

इस डील के साथ ही हार्दिक का मुंबई में दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। अर्शदीप 2019 से लगातार 8 सीजन पंजाब के लिए खेलने के बाद पहली बार कोई दूसरी फ्रेंचाइजी जॉइन करेंगे।
📲Get App