🔥 TRENDING Shailesh Lodha Marks Birthday, Reflect... Krakow Mass Shooting Claims Lives, Sho... રાજકોટમાં માવડી વિસ્તારની સ્વામિનારાયણ... Polish Surgeon Saves Police Officer Af... Balakrishna's 'Dada' team sets date fo... ‘Scene’ records third‑day box‑office e...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

इमामनगर की बदहाल व्यवस्था! शिक्षा, पानी और सड़क पर जिम्मेदारों से सीधे सवाल

✍️ Reporter: Gulam Khurshid 🗓 08 Nov 2026, 08:50 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इमामनगर गांव में शिक्षकों की कमी, पानी की किल्लत, टूटी सड़कें और विकास कार्यों की कमी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। आखिर कब सुधरेंगी गांव की बुनियादी सुविधाएं?

नमस्कार, मैं हूं गुलाम मारवाड़ी।

जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के इमामनगर गांव से इस वक्त एक बड़ी जनसमस्या सामने आ रही है।

गांव की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आखिर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

दूसरी तरफ पानी की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रखी है। लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सवाल है कि गांव में स्थायी पेयजल व्यवस्था आखिर कब होगी?

अब बात सड़कों की। गांव में जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्तों की समस्या बताई जा रही है। इससे रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि गांव में विकास कार्य आखिर दिखाई क्यों नहीं दे रहे?

हमारा सवाल है सरपंच, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से—इमामनगर को शिक्षा, पानी और अच्छी सड़कें कब मिलेंगी?

ग्रामीणों को आश्वासन नहीं, जमीन पर काम चाहिए।

मैं हूं गुलाम मारवाड़ी। जनता के हक की आवाज उठाते रहेंगे। बने रहिए गुलाम मारवाड़ी चैनल के साथ।
📲Get App