🔥 TRENDING राजस्थान के बाड़मेर जिले में सरपंच चुन... રખિયાલ તાલુકા પંચાયતના ઉપનેતા લતાબેન મ... चूरू में तेज रफ्तार कार का ट्रक से टकर... कार दुर्घटना में दो घंटे पहले व्हाट्सए... चाय में चीनी न होने को लेकर हुई बहस के... ग्वालियर में मतदान केन्द्रों के युक्ति...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 25 Oct 2026, 09:35 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुलतानपुर। अमरूपुर बाजार में शुक्रवार देर शाम इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले युवक ने चार लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को चांदा थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सदरपुर निवासी जगदम्बा प्रजापति की अमरूपुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे चार लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के दौरान भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में उसे चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान-माल की धमकी भी दी।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में चांदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App