🔥 ट्रेंडिंग पटना HC ने 1996 करपी हत्याकांड में 13... 35,000 फीट की ऊँचाई पर पावर बैंक क्यों... मुंबई तट के पास ONGC तेल मंच पर आग लगन... बैटरी फायर के खतरे को देखते हुए DGCA न... சேலத்தில் ரூ.15 கோடி மதிப்பிலான 600 கி... बींत सिंह हत्या केरसू में जेल स्थानांत...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
स्थानीय

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 अक्टू. 2026, 07:14 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश।

उरई, जालौन। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी तैयारियां त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित की जाएं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
📲Get App