🔥 TRENDING Why Power Banks Catch Fire at 35,000 F... Fire Erupts at ONGC Oil Platform Off M... DGCA Bans Specific Power Bank Brand on... சேலத்தில் ரூ.15 கோடி மதிப்பிலான 600 கி... SC seeks IB opinion on Beant Singh mur... Punjab Police Bust ISI‑Backed Arms and...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
Local

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Oct 2026, 07:14 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश।

उरई, जालौन। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी तैयारियां त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित की जाएं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
📲Get App